Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope Today 18 April 2025 mesh rashi ka rashifal daily future predictions

मेष राशिफल 18 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Mesh Rashi Ka Rashifal, Aries Horoscope 18 April 2025 : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन.पाण्डेयThu, 17 April 2025 10:58 PM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 18 अप्रैल : मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 18 अप्रैल का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aries Horoscope Today 18 April 2025, मेष राशिफल : आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। करियर में तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कतें दूर होंगी।

लव राशिफल : आज साथी संग इमोशनल बॉन्ड स्ट्रॉन्ग होगा। प्रेमी से अपनी फीलिंग्स को न छुपाएं। उनसे रिलेशनशिप के फ्यूचर को लेकर डिस्कस करें। सिंगल जातकों की आज किसी खास व्यक्ति में दिलचस्पी बढ़ेगी। जिसके साथ आपकी रुचियां मेल खाएंगी। रिलेशनशिप की प्रॉब्लम को बातचीत के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। इससे साथी संग आपका रिश्ता मजबूत और गहरा होगा।

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में सबकुछ बढ़िया रहेगा। तरक्की के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। इनोवेटिव आइडियाज के साथ किए गए कार्यों के अच्छे रिजल्ट मिलेंगे। ऑफिस में आपके लीडरशिप स्किल की प्रशंसा होगी। लोग आपके अचीवमेंट से इंस्पायर होंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर से जुड़े फैसले बड़ी समझदारी से लें। इससे सफलता की राह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी।

आर्थिक राशिफल : आज धन का आवक बढ़ेगा। लेकिन विपरीत परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए धन बचत के नए विकल्पों की तलाश करें। धन बचत करें। आज आपकी लाइफस्टाइल बढ़िया रहेगी। लेकिन लग्जरी आइटम्स की खरीदारी करने से बचें। कुछ जातक घर मरम्मत करा सकते हैं या इलेक्ट्रानिक डिवाइस की खरीदारी का प्लान बना सकते हैं। कुछ लोगों को विरासत की संपत्ति मिल सकती है। आज आपको भाई-बहन या करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है।

स्वास्थ्य राशिफल : अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। फिजिकली और मेंटली फिट रहने की कोशिश करें। कुछ लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अपने डाइट में प्रोटीन और न्यूट्रीशन से भरपूर फूड शामिल करें। रोजाना योग और एक्सरसाइज करें। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:Nirjala Ekadashi Vrat : जून में रखा जाएगा निर्जला एकादशी व्रत, जानें डेट
जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें