Hindi Newsधर्म न्यूज़Aries Horoscope today 10 February 2025 Mesh Rashifal

मेष राशिफल 10 फरवरी 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 10 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Mesh Rashi Ka Rashifal, : राशि चक्र की यह पहली राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा मेष राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि मेष मानी जाती है।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानSun, 9 Feb 2025 09:56 PM
share Share
Follow Us on
मेष राशिफल 10 फरवरी 2025: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 10 फरवरी का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Aries Horoscope Today 10 February 2025 : आज आपकी लवलाइफ अच्छी रहेगी, इसके अलावा आप ऑफिस की जरूरतों को भी पूरा कर पाएंगे। आज सुरक्षित आर्थिक फैसले लें। हेल्थ को लेकर भी कुछ दिक्कत आ सकती है। प्रोफेशनल एटीट्यूड से आप ऑफिस के मुद्दों को सुलझाएं। प्यार भरी लवलाइफ चाहिए तो पर्सनल ईगो का बाहर रखें।

मेष लव राशिफल
आज किसी बहस में न पड़ें, क्योंकि आपका पार्टनर आपको गलत समझ सकता है। कुछ लवअफेयर को ज्यादा समय चाहिए। अपने पार्टनर के साथ बैठकर आप अपनी लवलाइफ को आगे ले जाने की सोच सकते हैं। आपके पैरेंट्स आज सपोर्टिव रहेंगे। आज रोमांटिक सितारें हाई पर हैं। एक लॉन्ग ड्राइव पर जाकर आप दिन को रोमांटिक बना सकते हैं। शादीशुदा महिलाएं, परिवार को बढ़ाने पर विचार कर सकती हैं।

मेष करियर राशिफल

आज आपके सामने प्रॉडक्टिविटी इश्यू रहेगा। आज आपको अपने सीनिरयर से सावधान रहना होगा, जो आपके खिलाफ साजिश रच सकता है। आज काम के प्रति समर्पित रहें, ऑफिस की पॉलिटिक्स में बिल्कुल भी भागल न लें, इसके गंभीर मामले सामने आ सकते हैं। आज मार्केटिंग के लोगों का और बिजनेस डेवल्पर्स का दिन बिजी रहेगा। कुछ मीडिया पर्सनल को आज चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। आज बिजनेसमैन को अपने काम से जुड़े फैसले लेने के लिए आत्मविश्वास की जरूरत होगी।

मेष मनी राशिफल
दिन के दूसरे भाग में आपको आर्थिक दिक्कतें हो सकती है।, आपको पिछले निवेश से अच्छा रिटर्न मिल रहा है। इसके अलावा आपके खर्चे भी बढ़ रहे हैं। आपके आर्थिक स्टेट्स पर किसी भाई-बहन से जुड़ा लीगल मामला असर डाल सकता है। कुछ महिलाओं को आज पैरेंट्स के मेडिकल खर्चे के लिए भी पैसा खर्च करना होगा। बिजनेसमैन को पार्टनरशिप के जरिए नए फंड मिलने की आज उम्मीद है। इसके अलावा बिजनेसमैन आज बकाया का भुगतान करेंगे।

ये भी पढ़ें:साल के पहले सूर्य ग्रहण पर बदलेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैया, जानें क्या होगा असर?
ये भी पढ़ें:शनि की मेष राशि में साढ़ेसाती और सिंह राशि में शुरू होने वाली ढेया, जानें प्रभाव

मेष हेल्थ राशिफल
इस समय आपको हेल्थ इश्यू हो सकते हैं, खासकर उन लोगों को जिनको कार्डिक इश्यू की हिस्ट्री रही हो। आपको सांस लेने में परेशानी भी हो सकती है। नींद आने में दिक्कत हो सकती है, जोड़ों में दर्द हो सकता है। आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।आज अफनी डाइट का ध्यान रखें और एल्कोहल से बचे रहें।

डॉ जे एन पांडेय. वैदिक ज्योतिष और वास्तुविद

अगला लेखऐप पर पढ़ें