Hindi Newsधर्म न्यूज़Aquarius weekly Horoscope Kumbh saptahik Rashifal 16- 22 March 2025 Future Predictions

कुंभ साप्ताहिक राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 मार्च तक का विस्तृत राशिफल

  • Saptahik Kumbh Rashifal Horoscope Future Predictions, Aquarius : राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेयSun, 16 March 2025 06:12 AM
share Share
Follow Us on
कुंभ साप्ताहिक राशिफल : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 मार्च तक का विस्तृत राशिफल

Aquarius Weekly Horoscope, कुंभ साप्ताहिक राशिफल (16-22 मार्च, 2025) : लव लाइफ में समस्याओं को सुलझाने के लिए सहनशील और धैर्यवान बनें। करियर ग्रोथ के लिए कार्यस्थल पर मिल रहे मौकों को भरपूर लाभ उठाएं। इस सप्ताह आर्थिक सफलता के साथ आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

लव राशिफल : आप रिलेशनशिप में इगो से जुड़ी समस्याओं का सामना कर सकते हैं। इसको समझदारी से हैंडल करने की जरूरत है। कुंभ राशि के पुरुष जातक सहकर्मी से बातचीत के दौरान बहुत सर्त रहें। आप पर आरोप लग सकते हैं। गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपको इसके लिए तैयार रहने की जरूरत है। कुछ रिलेशनशिप शादी के मोड़ पर आ सकता है। आपके रिलेशनशिप को पेरेंट्स का अप्रूवल मिल सकता है। पुरुष जातक, जो मैरिड हैं या कमिटेड हैं। नए प्यार में पड़ सकते हैं। इसके आपके वर्तमान रिश्ते पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

करियर राशिफल : इस सप्ताह प्रोफेशनल लाइफ में अनुकूलता के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको तरक्की या बदलाव के नए मौके मिल सकते हैं। जिसके लिए आपको कंफर्ट जोन से बाहर निकलने की जरूरत होगी। सहकर्मी आपकी सलाह ले सकते हैं। यह अपने आइडियाज को शेयर करने का उत्तम समय है। व्यवस्थित ढंग से काम करें और किसी भी चुनौती को पार करने के लिए बातचीत में स्पष्टता रखें।

आर्थिक राशिफल : इस सप्ताह आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें। जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचें। बजट प्लान बनाने पर फोकस करें। यह अपने खर्चों की समीक्षा करने और जरूरत हो, तो थोड़े बदलाव करने का उत्तम समय है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निवेश करने जा रहे हैं, तो फाइनेंसशियल एडवाइजर की सलाह लें। मानसिक शांति और स्थिरता के लिए भविष्य की जरूरतों के लिए पैसे बचाएं। अपने खर्चों पर नजर रखें क्योंकि छोटे-छोटे बदलाव से सुधार लाया जा सकता है और आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।

स्वास्थ्य राशिफल : अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। रेगुलर एक्सरसाइज करें और न्यूट्रीशियस डाइट लें। एनर्जी लेवल को मेंटेन रखने के लिए पर्याप्त आराम करें। माइंडफुलनेस एक्टिविटीज जैसे योग या मेडिटेशन करें। इससे मानसिक स्पष्टता मिलेगी और तनाव कम होगा। अपने शरीर के संकेतों पर ध्यान दें और हेल्थ इश्यूज को इग्नोर न करें। रेगुलर चेकअप्स करवाएं और स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

ये भी पढ़ें:बुध के वक्री होने से इन राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, होगा लाभ ही लाभ