कुंभ मासिक राशिफल : 1-31 मार्च तक का समय कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मासिक राशिफल
- Aquarius Monthly Horoscope, Kumbh Masik Rashifal 1-28 February: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Aquarius Monthly Horoscope,कुंभ राशिफल 1-31 मार्च 2025: मार्च महीने में कुंभ राशि के लोगों का काफी उथल-पुथल वाला समय रहेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। लेकिन जो लोग परिवर्तन और चुनौतियों को स्वीकार करेंगे। उनके लिए यह तरक्की और सकारात्मक बदलाव का भी बेस्ट टाइम साबित होगा। कुंभ राशि वालों को प्यार, करियर और आर्थिक मामलों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह आपके सामर्थ्य, तत्परता और क्रिएटिव विचारों की परीक्षा का समय है। व्यक्तित्व में निखार आएगा। रिश्तों में नए सकारात्मक बदलाव आएंगे। साथी संग रिश्ता मजबूत होगा।
लव राशिफल: लव लाइफ में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। यह पार्टनर से बात करने और गलतफहमी दूर करने का अच्छा समय है। कुंभ राशि के सिंगल लोगों की किसी नए व्यक्ति की प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी, लेकिनरिलेशनशिप में जल्दबाजी ना करें। अपने को समझें और खुद के प्रति ईमानदार रहें। यह महीना कई रोमांचक सरप्राइज लेकर आया है।
करियर राशिफल: कोई भी फैसला लेते समय खुद पर भरोसा रखें और थोडे़ रिस्क लेने से ना डरें। यह क्रिएटिविटी और नए विचारों से तरक्की के मार्ग को सुनिश्चित करने का अच्छा समय है। साझेदारी और बातचीत से सफलता मिलेगी। इसलिए अपने सहकर्मियों से जुड़ने और साथी में काम करने के लिए आगे बढ़ें।
आर्थिक राशिफल: इस महीने सितारे आपके पक्ष में हैं। कुंभ राशि वालों को मार्च महीने में आर्थिक लाभ होगा। हालांकि, निवेश से जुड़े फैसले बड़ी सावधानी से लें। अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। ज्यादा धन खर्च से बचें। बचत पर ध्यान दें। इससे भविष्य में आर्थिक सफलता की राह सुनिश्चित होगी।
स्वास्थ्य राशिफल : स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नई फिजिकल एक्टीविटी में शामिल हों। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। हेल्दी डाइट लें। इससे आप स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। इससे मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा।
डॉ. जे.एन. पांडेय
वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ
ई-मेल: djnpandey@gmail.com
फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)