Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aquarius Horoscope Today Kumbh Rashifal 7 September 2024 Daily Future predictions

Aquarius Horoscope : कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें विस्तृत राशिफल

  • Aaj ka Kumbh Rashifal Horoscope Future, Aquarius Horoscope Today: राशि चक्र की यह 11वीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा कुंभ राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि कुंभ मानी जाती है।

Yogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तानSat, 7 Sep 2024 12:27 AM
share Share

Aquarius Horoscope Today, कुंभ राशिफल 7 सितंबर 2024: प्रोफेशनल लाइफ में वातावरण अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज इनवेस्टमेंट से जुड़े डिसीजन होशियारी से लें। आज आपकी लव लाइफ बढ़िया रहेगी। 

लव राशिफल : सिंगल जातकों की लव लाइफ में किसी स्पेशल की एंट्री होगी। ऑफिस रोमांस से दूर रहें। पर्सनल और प्रोफेशन ग्रोथ पर फोकस करें। लव लाइफ के रोमांटिक पलों को एंजॉय करेंगे। रिश्तों में खुशहाली आएगी। पार्टनर के साथ ज्यादा टाइम स्पेंड करें। साथी से अपनी फीलिंग्स शेयर करें। साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। इससे साथी संग रिश्ता मजबूत होगा। जिन लोगों का हाल ही में ब्रेकअप हुआ था, उनके पैच-अप हो सकता है। 

करियर राशिफल : प्रोफेशनल लाइफ में अपार सफलता मिलेगी। जॉब के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। आईटी, हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स , शेफ और बैंकर्स को कार्यस्थल पर ज्यादा टाइम बिताना पड़ सकता है।  मीडिया पर्सन और क्रिएटिव पर्सन को अपने कार्यों में बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। ट्रेडर्स को अथॉरिटी जैसे लाइसेसिंग, टैक्स और पॉलिसीज से जैसे इश्यूज से हो सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों को जल्द ही शुभ समाचार मिलेंगे।

आर्थिक राशिफल : आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कुछ जातकों को करीबी दोस्त की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। दिन की शुरुआत में आर्थिक मामलों में थोड़ी डिस्टर्बेंस रहेगी। कुछ लोगों को कर्ज चुकाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज स्टॉक मार्केट, ट्रेड या जोखिम भरे बिजनेस में इनवेस्ट करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। 

स्वास्थ्य राशिफल : अपने मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें। सेल्फकेयर एक्टिविटी में शामिल हों। कार्यों का ज्यादा स्ट्रेस न लें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। प्रकृति के साथ कुछ पल बिताएं। इससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेंगे। हेल्थ के छोटे-छोटे इश्यूज को नजरअंदाज न करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें