अंकराशि : मूलांक 1-9 वालों के लिए कैसा रहेगा 14 जनवरी का दिन? जन्मतिथि से जानें भविष्यफल
- ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Numerology Horoscope 14 January 2025: जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। ज्योतिषशास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें 1-9 मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा 14 जनवरी का दिन। पढ़ें अंक राशिफल-
मूलांक 1- मन अशांत रहेगा। क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में वृद्धि होगी।
मूलांक 2- मन परेशान रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यभार में वृद्धि होगी। खर्चों की अधिकता रहेगी।
मूलांक 3- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, परंतु मन अशांत हो सकता है। आत्मसंयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। कारोबार के विस्तार के लिए परिवार का सहयोग मिलेगा।
मूलांक 4- मन परेशान रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। कार्यभार में भी वृद्धि होगी।
मूलांक 5- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। परिणाम भी सुखद मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है। भागदौड़ अधिक रहेगी।
मूलांक 6- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। पिता का सान्निध्य मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संचित धन में वृद्धि होगी।
मूलांक 7- आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। परंतु अति उत्साही होने से बचें। व्यर्थ के झगड़े व वाद-विवादों से बचें। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिश्रम अधिक रहेगा।
मूलांक 8- मन कुछ परेशान हो सकता है, परंतु आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी पैतृक संपत्ति पर विवाद की स्थिति आ सकती है।
मूलांक 9- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी।
डिस्क्लेमर: (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।