Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2024 lucky zodiac signs rashi today

राशिफल 19 अगस्त: रक्षाबंधन पर मेष, सिंह समेत 4 राशियों का चमकेगा भाग्य, शाम तक होगा बंपर धन-लाभ

  • Aaj Ka Rashifal 19 अगस्त 2024 : ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 19 August का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Shrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिषाचार्य- पंडित नरेंद्र उपाध्यायMon, 19 Aug 2024 03:24 AM
share Share

Aaj Ka Rashifal Today Horoscope 19 August 2024 : ग्रहों की स्थिति : मंगल, गुरु वृषभ राशि में, सूर्य, बुध और शुक्र सिंह वृषभ राशि में। केतु कन्या राशि में,चंद्रमा मकर राशि में,वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। बुध भी वक्री चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

राशिफल

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम, संतान का साथ, व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों की सेहत को लेकर के मन परेशान रहेगा। मन अप्रसन्न दिख रहा है, फिर भी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार सही है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी है, जो लोग संतान वाले हैं, उनके संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। अभी निवेश करने से बचें। थोड़ा सा वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लग सकती है। शनि देव को प्रणाम करें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। बच्चों से खुशहाल समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नर्म-गर्म, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुक होकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं होने के संकेत हैं। बच्चों की सेहत मानसिक परेशानी का कारण बन सकती है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम की स्थिति थोड़ी सी तू-तू मैं-मैं वाली है। संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है। बाकी व्यापार सही चलता रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति संतुलित होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति अच्छी, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- स्वास्थ्य अच्छा है। सरकारी तंत्र से लाभ मिल रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। निवेश करने से बचें। नीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- बहुत अच्छी ऊर्जा रहेगी आपके अंदर। सॉफ्ट एनर्जी के कारण बहुत अच्छे से काम करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी अनायास डर बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, प्रेम की स्थिति मध्यम है। संतान की मध्यम है। व्यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार, प्रेम का साथ, व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें