Aaj Ka Rashifal : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 16 मार्च का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
- Horoscope 16 March 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 16 मार्च को रविवार है। आइए जानते हैं, 16 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Aaj Ka Rashifal Horoscope Today, 16 March 2025, ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। चंद्रमा और केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।
Rashifal (राशिफल)-
मेष राशि- दबाव महसूस करेंगे, शारीरिक और मानिसक रूप से। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल दें और काली वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- मानसिक रूप से बहुत अच्छी स्थिति नहीं दिख रही है और शारीरिक रुप से भी। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा और सीने में विकार संभव है। रक्तचाप ऊपर-नीचे हो सकता है। मानसिक दबाव भी बना रहेगा। व्यवसाय उतार-चढ़ाव में रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। अपनों का स्वास्थ्य और स्वंय का स्वास्थ्य। दोनों का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। पराक्रम इस समय काम नहीं करेगा। आप रिजल्ट की चिंता किए बिना इन दिनों काम करें। थोड़ा रुक के रिजल्ट आएगा। प्रेम, संतान और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। नेत्र पर भी ध्यान रखिए। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति प्रभावित दिख रही है। बाकी प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी सनेह-सनेह आगे बढ़ता रहेगा। हरी वस्तु दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि- शारीरिक रूप से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। मानसिक और शारीरिक बहुत अच्छी स्थिति नहीं है। व्यापार सनेह-सनेह आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
तुला राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। शारीरिक और मानसिक थोड़ा दिक्कत है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। भ्रामक समाचार की प्राप्ति संभव है और आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। बस मन को चोट देने वाली चीजें थोड़ा परेशान करेंगी। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- व्यवासायिक कोई रिस्क मत लीजिए। संकट की स्थिति आ सकती है। कोर्ट-कचहरी से बचें। राजनीतिक स्थिति मध्यम है। प्रेम, संतान ठीक है। स्वास्थ्य लगभग ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।
मकर राशि- यात्रा अभी टाल के रखें और कार्यों में विघ्न-बाधा बनी रहेगी। मान-सम्मान का ध्यान रखें। बाकी प्रेम, संतान और व्यवसाय भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। ये परेशानियों का समय कहा जाएगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। नौकरी-चाकरी की स्थिति अभी मध्यम है। आपके बीच और प्रेम के बीच या शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के बीच कोई बड़ी मनमुटाव न आने पाए इस बात का ध्यान रखिए। काली जी को प्रणाम करना उन्हें सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ होगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेन्द्र उपाध्याय
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।