Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 4 April 2025 today horoscope aries to pisces daily predictions

Aaj ka rashifal: 4 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

  • Today Horoscope 4 April 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 4 अप्रैल 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 4 अप्रैल का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 4 April 2025 05:03 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal: 4 अप्रैल 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। चंद्रमा मिथुन राशि में। मंगल नीच के होकर कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। शुक्र, शनि, सूर्य, बुध, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार कहा जाएगा। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार आपका ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

ये भी पढ़ें:जीवन में शुभता व खुशहाली लाने के लिए आजमाएं ये 5 वास्तु उपाय

कर्क राशि- स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी हो गई है। व्यापार अच्छा है। एक सुखद दिनों की ओर आप बढ़ रहे हैं। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम,संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यावसायिक सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- पहले से बेहतर समय। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। लेकिन स्वास्थ्य में पहले से सुधार कहा जाएगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

ये भी पढ़ें:मई में राहु का कुंभ गोचर, इन 3 राशियों के आएंगे अच्छे दिन

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य सुधार की ओर। प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु पर भारी पड़ेंगे। लेकिन परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान व व्यापार भी मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर कहा जाएगा। प्रेम-संतान में सुधार। व्यापार अच्छा है लेकिन गृहकलह के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें। शिव जी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!
अगला लेखऐप पर पढ़ें