Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 28 august 2024 Today horoscope Lucky Zodiac signs bhavishyafal aries to pisces

राशिफल 28 अगस्त: आज सिंह राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार, जानें अपनी राशि का हाल

  • Horoscope 28 August 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 28 अगस्त 2024 को बुधवार है। बुधवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। जानें पंडित ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से आज का राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानWed, 28 Aug 2024 04:14 AM
share Share

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में , मंगल और चंद्रमा का लक्ष्मी योग मिथुन राशि में, वक्री बुध कर्क राशि में, सिंह राशि में सूर्य, नीच का शुक्र केतु के साथ कन्या राशि, वक्री शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- मन परेशान रहेगा। तन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगा। प्रेम-संतान में दूरी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी प्रेम- संतान अच्छा, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। वैवाहिक स्थिति सुदृढ़ होगी। जो लोग प्यार में हैं वो विवाह की ओर जाएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रुओं पर विजय पाएंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि- भावुकता पर काबू रखें। क्रोध पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में भौतिक सुख-संपदा की सामग्री उपलब्ध होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें