Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 23 January 2025 horoscope Today aries to pisces bhavishyafal future prediction

Aaj Ka Rashifal: 23 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

  • Today Horoscope 23 January 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 23जनवरी 2025 को गुरुवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 23 जनवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 23 Jan 2025 05:08 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 23 जनवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ग्रहों की स्थिति : वृषभ राशि में गुरु वक्री होकर, मिथुन राशि में मंगल का प्रवेश, वो भी वक्री हैं,केतु कन्या राशि में, चंद्रमा तुला राशि में, बुध धनु राशि में, सूर्य मकर राशि में, शुक्र और शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- स्वास्थ्य थोड़ा सा ध्यान देने लायक है। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छे की ओर जा रही है। जीवनसाथी की स्थिति बहुत समीपता वाली है। नौकरी चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी है। कुल मिलाकर शुभ दिन। लाल वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:प्रयागराज महा कुंभ का आखिरी शाही स्नान कब है?

वृषभ राशि- गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा। लेकिन व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम में थोड़ा तू-तू,मैं-मैं का संकेत है। लेकिन कोई बड़ी बात नहीं होगी। भावुकता में ये सब होगा। बच्चों को लेकर थोड़ी केयर रहेगी। कुल मिलाकर अच्छा समय है बस भावुकता पर काबू रखना है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है, व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। बहुत जल्द अच्छा होने वाला है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

ये भी पढ़ें:कर्ज से मुक्ति के लिए आजमाएं ये 5 आसान वास्तु उपाय

कन्या राशि- धनार्जन होगा। वाणी पर ध्यान रखना है और रुपए-पैसे किसी को देने पर ध्यान रखना है। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार आपका अच्छा दिख रहा है। शिव जी का दर्शन करें और उनका जलाभिषेक करें, शुभ होगा।

तुला राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन चिंतित रहेगा। घबराहट, बैचेनी बनी रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम,प्रेम-संतान की स्थिति भी मध्यम, व्यापार ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति थोड़ी मध्यम है, प्रेम-संतान भी मध्यम है लेकिन व्यापार बहुत अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें। बहुत जल्द स्थिति और अच्छी होगी।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- थोड़ा बचकर पार करें।कोई रिस्क न लें। परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। बस एक दिन और। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें