Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 17 February 2025 aries to pisces bhavishyafal Today horoscope future prediction

Aaj Ka Rashifal: 17 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

  • Today Horoscope 17 February 2025 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 17 फरवरी 2025 को सोमवार है। आइए जानते हैं पंडित नरेंद्र उपाध्याय से 17 फरवरी 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा…

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 Feb 2025 05:10 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka Rashifal: 17 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल वक्री गति से मिथुन राशि में। चंद्रमा और केतु सूर्योदय के समय कन्या राशि में रहेंगे। दोपहर बाद तुला राशि में जाएंगे चंद्रमा। सूर्य, बुध, शनि कुंभ राशि में। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में हैं।

राशिफल-

मेष राशि- जीवन आनंद की तरफ जा रहा है। नौकरी-चाकरी की स्थिति बढ़ी अच्छी हो जाएगी। प्रेम,संतान की स्थिति बहुत अच्छी। कुल मिलाकर सुखद समय का निमार्ण हो रहा है दोपहर के बाद। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान में सुधार होगा। व्यापार भी आपका शुभ हो जाएगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। व्यापार की स्थिति ठीक है। स्वास्थ्य भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, लेकिन गृह कलह भी। प्रेम, संतान अभी भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में रहेंगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। थोड़ी खर्च की अधिकता भी होगी जिससे मन परेशान होगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम,संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें