Aaj Ka Rashifal 16 May 2025 today horoscope aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions Aaj ka rashifal 16 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 16 May 2025 today horoscope aries to pisces bhavishyafal daily Future predictions

Aaj ka rashifal 16 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

Today Horoscope 16 May 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 16 मई 2025 को शुक्रवार है। आइए जानते हैं, 16 मई का दिन मीन से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानFri, 16 May 2025 05:04 AM
share Share
Follow Us on
Aaj ka rashifal 16 May: आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें

ग्रहों की स्थिति- बुध मेष राशि में। सूर्य वृष राशि में। गुरु मिथुन राशि में। मंगल कर्क राशि में। केतु कन्या राशि में। चंद्रमा धनु राशि में। शुक्र, शनि, राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

16 मई 2025 का राशिफल-

मेष राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करना शुभ होगा।

ये भी पढ़ें:मनी प्लांट से जुड़े ये 5 वास्तु उपाय घर में लाते हैं सुख-समृद्धि

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। शुभता के प्रतीक बनेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। शानदार है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सब कुछ बहुत अच्छा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा है। शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु समन भी हो जाएगा। जीत आपकी होगी। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में काबू रखें। पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का योग बनेगा लेकिन गृह कलह का भी योग है। प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा रहेगा। कलह से बचें। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान व व्यापार बहुत अच्छा होगा। अपनों का साथ होगा। सब लोग कंधा से कंधा मिलाकर आपका सपोर्ट करेंगे। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान का साथ व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु दान करें।

ये भी पढ़ें:जून में सालों बाद मिथुन राशि में मिलेंगे सूर्य-गुरु, इन 3 राशियों को होगा लाभ

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा अभी मध्यम है व व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता होगी। नेत्र पीड़ा, सिरदर्द, स्वास्थ्य मध्यम प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। अपनों का साथ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा लेकिन अच्छे की ओर जा रहे हैं। प्रेम-संतान व व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

जानें धर्म न्यूज़ , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!