Aaj Ka Rashifal: 12 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
- Aaj Ka Rashifal 12 February 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 12 फरवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें आज का राशिफल-

Aaj Ka Rashifal 12 February 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- वृषभ राशि में गुरु । मंगल मिथुन राशि में वक्री गति से। कर्क राशि में चंद्रमा। केतु कन्या राशि में। सूर्य मकर राशि में। बुध का प्रवेश कुंभ राशि में हो चुका है, जहां शनि के साथ ये बड़ी अच्छी स्थिति में हैं। शुक्र और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। जानें, 12 फरवरी को कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल-
मेष राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भौतिक सुख संपदा में वृद्धि होगी। गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।
वृषभ राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। कुल मिला करके एक अच्छी स्थिति है। बस स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली जी को प्रणाम करते रहें।
मिथुन राशि- धन में वृद्धि होगी। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्याकुल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- आर्थिक सुधर होगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- भाग्य में सुधार होगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य नर्म गर्म। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- भावुक होके कोई निर्णय मत लीजिएगा।लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिव जी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।