Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka Rashifal 10 september 2024 Today horoscope lucky zodiac signs rashi bhavishyafal aries to pisces

Rashifal 10 सितंबर: आज कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें मेष से मीन राशि का विस्तृत भविष्यफल

  • Horoscope 10 September 2024 rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 10 सितंबर को मंगलवार है। मंगलवार का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। जानें पंडित नरेंद्र उपाध्याय से आज का राशिफल-

Saumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तानMon, 9 Sep 2024 11:35 PM
share Share

ग्रहों की स्थिति- गुरु वृषभ राशि में। मंगल मिथुन राशि में। सूर्य, बुध सिंह राशि में। शुक्र और केतु कन्या राशि में। चंद्रमा वृश्चिक राशि में। वक्री शनि कुंभ राशि में। राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

राशिफल-

मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य फिर भी थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु समन होगा। जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- भावुकता पर काबू रखें। स्वास्थ्य, खासकर मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में दूरी है। संतान की स्थिति मध्यम है। बाकी व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। व्यावसायिक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी, लेकिन निवेश वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। सफेद वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- बहुत ही अच्छा। ऊर्जावान बने रहेंगे। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य थोड़ा बुझा-बुझा सा रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- धन आगमन होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें