Hindi Newsधर्म न्यूज़Aaj Ka panchang 25 February 2025 Today Pradosh Vrat and Vijaya Ekadashi vrat Paran time

Aaj Ka panchang: आज का पंचांग 25 फरवरी 2025, आज भौम प्रदोष व्रत, जानें विजया एकादशी व्रत पारण टाइम

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले आज प्रदोष व्रत है। फाल्गुन मास का यह पहला प्रदोष व्रत है। मंगलवार का दिन होने के कारणइसको भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। 25 फरवरी, मंगलवार, शक संवत् 06 फाल्गुन (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 13 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 25 सावान 1446, विक्रमी संवत् ।

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तानTue, 25 Feb 2025 05:53 AM
share Share
Follow Us on
Aaj Ka panchang: आज का पंचांग 25 फरवरी 2025, आज भौम प्रदोष व्रत, जानें विजया एकादशी व्रत पारण टाइम

महाशिवरात्रि से एक दिन पहले आज प्रदोष व्रत है। फाल्गुन मास का यह पहला प्रदोष व्रत है। मंगलवार का दिन होने के कारणइसको भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। 25 फरवरी, मंगलवार, शक संवत् 06 फाल्गुन (सौर) 1946, पंजाब पंचांग 13 फाल्गुन मास प्रविष्टे 2081, इस्लाम 25 सावान 1446, विक्रमी संवत् । आज फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि दोपहर 12.48 मिनट तक रहेगी, इसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। द्वादशी तिथि होने के कारण आज एकादशी व्रत का पारण होगा। विजया एकादशी व्रत का पारण का समय 25 फरवरी को सुबह 6 बजकर 50 मिनट से लेकर 9 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में जया एकादशी का व्रत खोला जा सकता है। श्रवण नक्षत्र, व्यतिपात योग प्रात 08.15 मिनट तक रहेगा और पश्चात वरीयान रात्रि 05.51 मिनट तक तदनंतर परिघ योग, तैतिल करण होगा। चंद्रमा मकर राशि में (दिन-रात) संचरण करेंगे।। सूर्य उत्तरायण। सूर्य दक्षिण गोल। शिशिर ऋतु। अपराह्न 03 बजे से सायं 04.30 मिनट तक राहुकाल रहेगा। इस समय शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं।

आपको बता दें कि भौम प्रदोष व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन के कष्टों और दुखों का नाश होता है। इस बार प्रदोष व्रत करने वालों के लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि अगले दिन महाशिवरात्रि का व्रत भी रखा जाएगा।

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त 05:09 ए एम से 06:00 ए एम प्रातः सन्ध्या 05:35 ए एम से 06:50 ए एम

अभिजित मुहूर्त 12:11 पी एम से 12:57 पी एम विजय मुहूर्त 02:29 पी एम से 03:14 पी एम

गोधूलि मुहूर्त 06:15 पी एम से 06:41 पी एम सायाह्न सन्ध्या 06:18 पी एम से 07:33 पी एम

अमृत काल 12:14 पी एम से 01:48 पी एम निशिता मुहूर्त 12:08 ए एम, फरवरी 26 से 12:58 ए एम, फरवरी 26

त्रिपुष्कर योग 06:50 ए एम से 12:47 पी एम

अशुभ समय

राहुकाल 03:26 पी एम से 04:52 पी एमRahu Kalam यमगण्ड 09:42 ए एम से 11:08 ए एम

गुलिक काल 12:34 पी एम से 02:00 पी एम विडाल योग 08:03 पी एम से 06:49 ए एम, फरवरी 26

वर्ज्य 10:19 पी एम से 11:51 पी एम दुर्मुहूर्त 09:07 ए एम से 09:53 ए एम

बाण रज - 07:30 पी एम से पूर्ण रात्रि तकBaana 11:18 पी एम से 12:08 ए एम, फरवरी 26

अगला लेखऐप पर पढ़ें