Notification Icon
Hindi Newsधर्म न्यूज़A big miracle will happen in the lives of these 4 zodiac signs in July Mother Lakshmi will be kind

जुलाई में इन 4 राशि वालों के जीवन में होगा बड़ा चमत्कार, मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान

  • July Lucky Zodiac Signs 2024: जुलाई में ही भगवान शिव को समर्पित सावन शुरू हो रहा है। जानें किन राशियों पर जुलाई भर मां लक्ष्मी की रहेगी असीम कृपा-

Saumya Tiwari नई दिल्ली, एजेंसी/लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 2 July 2024 12:17 AM
share Share

July Rashifal 2024: जुलाई महीना शुरू हो गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जुलाई का महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जुलाई में ग्रह-नक्षत्रों के साथ ही भगवान शिव को समर्पित सावन भी शुरू होगा। इस महीने शुक्र कर्क राशि में, मंगल वृषभ राशि में और सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे। इतना ही नहीं शुक्र महीने के आखिरी में कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे। जानें जुलाई में किन-किन राशियों को मिलेगा सौभाग्य-

1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आकस्मिक धन लाभ के संकेत हैं। आय के नए मार्ग खुलेंगे। इस महीने आप परिवार के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। धन की स्थिरता होने से आपको कर्ज से मुक्ति भी मिल सकती है।

2. सिंह राशि- जुलाई का महीना सिंह राशि वालों के लिए सुखद रहने वाला है। इस महीने आप विलासितापूर्ण जीवन बिता सकते हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत मिल रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि, भवन व वाहन सुख की प्राप्ति संभव है।

3. मकर राशि- मकर राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना खुशियां लेकर आया है। इस महीना व्यापारियों को मुनाफा व व्यापार में विस्तार मिल सकता है। आकस्मिक खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर होगी।

4.कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए जुलाई का महीना बहुत शुभ रहने वाला है। जुलाई में ग्रह-नक्षत्र मिलकर सौभाग्य दिलाएंगे। मां लक्ष्मी की आप पर असीम कृपा रहने वाली है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें